back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 31 परियोजनाओं को मंजूरी

शिमला, 22 फरवरी (हि.स.)। जिला शिमला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 31 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनकी कुल लागत 6 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इन पर 1.58 करोड़ रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 1 करोड़ 58 लाख रुपये का पूंजी निवेश उपदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन 31 परियोजनाओं में विनिर्माण क्षेत्र के 3, ट्रैडिंग के 5, एप्पल ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग के 1, होटल व रेस्टोरेंट के 2, शेटरिंग का 1, सेवा क्षेत्र के 6, छोटे मालवाहक वाहन के 5 तथा जेसीबी की 8 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस वित्तिय वर्ष योजना के तहत 195 उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसके अंतर्गत अभी तक 161 उद्यम स्थापित हो चुके हैं, जिस पर राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ 94 लाख रुपये का उपदान प्रदान किया जा रहा है। शेष लक्ष्य को इसी वित्तिय वर्ष में पूरा किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵