back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bangladesh Riots: बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना के विमान ने भरी उड़ान, क्या लंदन चली गईं शेख हसीना ?

शेख हसीना का विमान सुबह 9 बजे हिंडन एयरबेस से उड़ान भर चुका है। भारतीय एजेंसिया बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू होने के बाद सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा था। अब खबर आ रही है कि शेख हसीना का विमान सुबह 9 बजे हिंडन एयरबेस से उड़ान भर चुका है। भारतीय एजेंसिया बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुई है। शेख हसीना का विमान कहां के लिए उड़ान भरा है। इसको लेकर नई जानकारी सामने आई है।

9 बजे हिंडन एयरपोर्ट से शेख हसीना के विमान ने भरी उड़ान

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का c-130 J विमान अपने 7 सैन्यकर्मियों को लेकर बांग्लादेश के लिए उड़ान भर चुका है। इस विमान में शेख हसीना सवार नहीं हैं। ये विमान सुबह 9 बजे हिंडन एयरबेस से उड़ान भरा था।

सोमवार को दिया था पीएम पद से इस्तीफा

गौरतलब है कि सोमवार को भारी विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो अगरतला के रास्ते गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस आ गई थीं। उनका एयरक्राफ्ट सोमवार को शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा था।

शेख हसीना और अजीत डोभाल की हुई मुलाकात

गाजियाबाद में शेख हसीना के विमान के लैंड होते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्या बातचीत हुई है। इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। बांग्लादेश के पूर्व पीएम हसीना का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि शेख हसीना यहीं रुकेंगी। गौरतलब है कि सोमवार को माना जा रहा था कि शेख हसीना लंदन जा रही हैं।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी का दौर जारी

बता दें कि, बांग्लादेश में आरक्षण विरोध को लेकर हिंसक प्रदर्शन और आगजनी का दौर जारी है। बांग्लादेश में आरजकता बढ़ने के बाद बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं। पीएम मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश के हालातों को लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी। 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हैं हमले

बता दें कि सोमवार से पूरे बांग्लादेश में अराजकता फैली हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में स्थित हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश से लगातार ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिसमें इस्लामी कट्टरपंथी हिंदुओं के घरों में घुसकर हिंसा कर रहे हैं। सोमवार को कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों ने ढाका में स्थित इस्कॉन मंदिर को भी आग के हवाले कर दिया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵