जम्मू 16 मई (हि.स.)। जम्मू के कानाचक्क क्षेत्र में रविवार सुबह पीले रंग की एक रोशनी देखी गई। रोशनी देखने के बाद एक नागरिक ने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुरक्षाबलों ने जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अभी दोपहर तक संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान / प्रभात ओझा




