back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोकारो में स्क्रैप लदा ट्रक जब्त

बोकारो, 10 जून (हि.स.)। माराफारी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीवनडीह फोर लेन से एक स्क्रैप लदे ट्रक को पकड़ा है, जिसे थाने ले जाया गया। माराफारी के थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चास से अवैध स्क्रैप लदा ट्रक जा रहा है, जिसके आधार पर सीवनडीह के पास चेकिंग लगाकर डब्लू बी 67 ए 0562 ट्रक को रोका गया। जब इसकी जांच की गई और स्क्रैप के कागज मांगे गए तो चालक उपलब्ध नहीं करा सका। उसके बाद कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चास से स्क्रैप लेकर बालीडीह जा रहा था। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी इसी थाना क्षेत्र से सिवनडीह के पास अवैध स्क्रैप लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था ।तब पांच लोगों पर मामला भी दर्ज किया गया था। इसके बावजूद शहर में लोहा माफिया बेखौफ होकर स्क्रैप के धंधे में लिप्त है। हिन्दुस्थान समाचार /अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵