back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल के रेलवे स्टेशन पर रेल कोच में रेस्टोरेंट

भोपाल 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर अब यात्री रेल कोच में बने रेस्टोरेंट में तरह-तरह के भोजन और व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। यहां 24 घंटे यात्रियों को खानपान की सुविधा मिलेगी। राजधानी का यह दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट है, क्योंकि इससे बड़े तालाब के करीब श्यामला हिल्स में रेल कोच रेस्टोरेंट पहले से है। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर यह रेल रेस्टोरेंट बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट को रेल कोच का रूप दिया गया है और जब इसमें बैठकर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया जाएगा, तो रेल के डिब्बे का पूरा आनंद हासिल होगा। बताया गया है कि इस रेल कोच रेस्टोरेंट में यात्रियों और आम लोगों को 24 घंटे खानपान की सुविधा मिलेगी और यहां महाराष्ट्र का मिस्सल पाव से लेकर बड़ा पाव तो इडली, डोसा और उत्तर भारत के व्यंजन के साथ राजस्थानी थाली और आइसक्रीम भी उपलब्ध रहेगी। यह रेल कोच रेस्टोरेंट पीपीपी के तहत एक निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जाएगा। राजधानी में इससे पहले बड़े तालाब के करीब श्यामला हिल्स पर एक रेल कोच रेस्टोरेंट पहले से है। इसका संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाता है। इस रेस्टोरेंट की खूबी यह है कि अगर आप अंदर बैठकर भोजन करते हैं और खिड़की से बाहर देखने पर आपको बाहर पूरी तरह रेलवे स्टेशन का नजारा मिलता है। साथ ही वहां ऐसा संगीत चलता है जो एहसास कराता है कि आप रेल में यात्रा करते हुए भोजन कर रहे हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵