back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Politics: अखिलेश यादव ने उप्र में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- आजम खान के परिवार को प्रताड़ित करना…

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किये जाने का कुचक्र चल रहा है वह बेहद निंदनीय है।

लखनऊ, हि.स.। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किये जाने का कुचक्र चल रहा है वह बेहद निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में जायज नहीं। इंसाफ़ के लिए उनके संघर्ष में सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे।

प्रदेश में अपराध चरम पर और कानून व्यवस्था ध्वस्त है

आगे अखिलेश यादव ने कहा है कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री के दावे हवा हवाई हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार में दबंगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। वह जब चाहे तब हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा नेता और उनके गुर्गे, सगे सम्बंधियों की अराजकता जारी है।

मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है वे संगठित है या असंगठित है? अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासनतंत्र उनके आगे नतमस्तक है। निर्दोष मारे जा रहे हैं। फर्जी मुकदमें लगाकर विपक्षियों को जेल भेजा रहा है। आम जनता पर अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में चोरो ने लाखों का माल चोरी कर ले गए। ऑटो पर बैठी महिला ने दरोगा की चेन उड़ा दी।

श्री यादव ने कहा कि कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसायी भाटिया की आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस देखती रही। भाजपाई दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कहीं भाजपाई किसानों की जमीनें धोखे से छीन रहे हैं और कहीं व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे के लिए ‘बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं, अभियान चलाती है जबकि भाजपा राज में महिलाओं, बच्चियों के साथ सर्वाधिक अपराध की घटनाएं हुई है। सत्ता के अहंकार में भाजपाई दबंगई कर रहे हैं। सीतापुर में भाजपा सरकार के मंत्री के गुंडे बेटो ने दो बहनों की सरेआम पिटाई की है जिसके दृश्य सामने आए हैं। इन्हीं विधायक के कर्मचारी ने एक गरीब चाटवाले पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी थी।

मुख्यमंत्री का बुल्डोजर गरीब के घर जाता है

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई बालिका के साथ प्रधान के भतीजे ने दुष्कर्म किया तो पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। उरई में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।

मुख्यमंत्री का बुल्डोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर क्यों नहीं पहुंच पाता है? अपने पार्टी के उदंड लोगों पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार की सांस फूलने लगती है। यह सरकार अपराधियों, माफियाओं की संरक्षक बन गयी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार से सभी परेशान है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। जनता यह सब देखकर चुपचाप नहीं रहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इन सबका जवाब देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: साइकिल से ऑफिस पहुंचे CM, फिर चाचा को कैबिनेट से किया बाहर ऐसे बनी अखिलेश यादव की अलग पहचान, जानिए दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Akhilesh Yadav की राजनीति सिर्फ भाषणों और चुनावी रणनीतियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके फैसलों और अंदाज ने भी उन्हें...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵