back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र की तीर्थ दर्शन योजना में शामिल होंगे डॉ. अंबेडकर से जुड़े स्थल

भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की तीर्थ दर्शन योजना में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के कामों से जुड़े स्थानों को भी जोड़ा जाएगा। डॉ. अंबेडकर के अनुयायी इन स्थलों तक तीर्थ दर्शन योजना के जरिए पहुंच सकेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ- दर्शन योजना में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के कार्यों से जुड़े विभिन्न स्थानों की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। राजधानी के तुलसी नगर स्थित डॉ. अंबेडकर जयंती मैदान में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब की पवित्र जन्म-भूमि महू में भव्य स्मारक बनवाया गया है। इसी तरह डॉ. अम्बेडकर के अन्य स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर हम सभी को सौगात दी है, जिससे देश संचालित हो रहा है। हम सभी उनका हृदय से सम्मान करते हैं। बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उनके द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस मौके पर समिति की सभी मांगों को पूरा किए जाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵