back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड के कारण मरने वालों के परिजनों को 10 लाख का भुगतान करें : कांग्रेस

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को कोविड के कारण मरने वालों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों से मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर जो अत्यधिक उत्पाद शुल्क वसूलती है, वह जनता का पैसा है। अगर सरकार मृतक के परिवारों पर इसका 10 प्रतिशत (40,000 करोड़ रुपये) खर्च नहीं कर सकती, तो इस पैसे का क्या उपयोग है? कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा, कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार कोविड-19 को अन्य प्राकृतिक आपदाओं की तरह आपदा के रूप में शामिल करे और मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दे। उन्होंने कहा, यह मृतक के परिवारों के प्रति कृतज्ञता का हमारा ऋण है। यह अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का अपमान है, जिन्होंने सबसे आगे लड़ाई में अपनी जान कुर्बान कर दी। एक सरकार जो मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये नहीं दे सकती, उसे शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने मृतकों का अपमान किया है और कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर किया है। इस विफल सरकार को शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक 4 लाख के करीब लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 3 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 2020 में भारत का मध्यम वर्ग 3.2 करोड़ तक सिमट गया और 7.5 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सीएमआईई के अनुसार, पिछले वर्ष के दौरान करीब 97 प्रतिशत भारतीय गरीब हो गए। यह स्पष्ट है कि जीवन और आजीविका दोनों को बुरी तरह से नुकसान हुआ है। लेकिन बड़ा मुद्दा यह है कि भाजपा सरकार ने इस लड़ाई में लोगों को अकेला छोड़ दिया है और इनकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, कोविड-19 आपदा के सभी पहलुओं को छू चुका है। हालांकि सरकार यह साबित करने में लगी है कि यह कोई आपदा नहीं है। वल्लभ ने कहा, मार्च 2020 में, गृह मंत्रालय ने कोविड को अधिसूचित आपदा के रूप में मानने का फैसला किया। हालांकि, जब मुआवजे की मांग सार्वजनिक रूप से की गई, तो मोदी सरकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में यह कहकर यू-टर्न ले लिया कि इसे आपदा नहीं कहा जा सकता और यह एक महामारी है। –आईएएनएस एसएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵