back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पासवा का प्रान्तीय सम्मेलन 18 मार्च को रांची में

रांची, 16 मार्च (हि. स.)। प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर ऐसोसिएशन (पासवा) का प्रान्तीय सम्मेलन 18 मार्च को रांची में सम्पन्न होने जा रहा है। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राज्य भर के निजी स्कूलों के संचालकों के जिला प्रतिनिधि एवं शिक्षा विद सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें शिक्षा को लेकर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए जाऐंगे। उन्होंने मंगलवार को बताया कि हिनू के होटल शिवानी इंटरनेशनल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव अपना व्याख्यान करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित होंगे। दूबे ने कहा कि पिछले 14 महीनों के दौरान पठन-पाठन को छोड़कर सभी गतिविधियां होती रही धन्यवाद के पात्र हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन्होंने पासवा के अनुरोध पर आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खोलकर शिक्षण संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त किया। लेकिन अब सभी क्लास के बच्चों के लिए भी पढ़ाई शुरू की जानी चाहिए। केंद्र की सरकार ने निजी विद्यालयों एवं वहां पढ़ने वाले बच्चों, अभिभावकों के प्रति पूरी तरह से अरुचि दिखाई जिसके कारण आज पूरा शैक्षणिक जगत दुखित, चिंतित एवं निराश है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵