back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट

जोधपुर, 15 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए मानव सेवा संस्थान द्वारा जिला प्रशासन को 125 ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट की गई। इनका शुभारंभ जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह द्वारा किया गया। समाजसेवी ज्ञानीराम मालू ने बताया कि मानव सेवा संस्थान द्वारा 16 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मंगाए गए हैं जिनको जरूरत के हिसाब से निशुल्क प्रदान किया जाएगा। मरीजों को ऑक्सीजन के कारण इधर-उधर भटकना भटकना न पड़े इसलिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर का संचालन मानव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा। इस कार्य में जसराज बोथरा, पारसमल धारीवाल, संपत राज संकलेचा, मोतीलाल मालू, दिनेश बोथरा, राजेंद्र संकलेचा, रमेश छाजेड़ का सहयोग रहा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵