back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोरा फतेही बर्थडे: एक रियलिटी शो ने बनाया नोरा को पॉपुलर एक्ट्रेस

दिलबर गर्ल फेम नोरा फतेही आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। नोरा अपने डांस से पूरे बॉलीवुड पर राज कर रही है। फैन्स उनको काफी पसंद करते है।

नई दिल्ली, एजेंसी। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने कमाल के डांस से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली है। बर्थडे गर्ल नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उन्हें ”दिलबर” गर्ल भी कहा जाता है। ग्लैमरस नोरा खासतौर पर बेली डांसिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि नोरा अब कई टीवी शो में जज की कुर्सी पर भी नजर आती हैं, लेकिन उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था।

ऐसा था नोरा का जीवन

नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था। नोरा ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डांस सीखा। उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बिना किसी ट्रेनिंग के बेली डांसिंग में योग्यता हासिल की। नोरा को डांस के साथ-साथ मॉडलिंग में भी दिलचस्पी थी। नोरा जब कनाडा से इंडिया आईं तो उनके पास महज 5000 रुपये थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं।

 लॉटरी का टिकट बेचती थी नोरा

एक इंटरव्यू में नोरा ने कहा था कि, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वह गुजारा करने के लिए एक कॉफी शॉप में काम करती थीं। एक कॉल सेंटर में टेलीकॉलर के रूप में भी काम किया। इस नौकरी में वह लॉटरी टिकट बेचने का काम करती थी। छह महीने तक काम करने के बाद वह नौकरी छोड़ दी।

 मनी लॉन्ड्रिंग में आया था नाम

अब नोरा बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं। वह एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। नोरा ने साल 2014 में फिल्म ”रोर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। ”बिग बॉस” के 9वें सीजन में आने के बाद नोरा सुर्खियों में आ गईं। नोरा फतेही के बॉलीवुड में आने के बाद उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। नोरा ने नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट किया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। साथ ही कुछ महीने पहले 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर के कारण वह मुश्किल में फंस गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵