back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निदान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

समस्तीपुर , 11 जून (हि.स.)। नव गठित नगर निगम के प्रशासिनक भवन में पंचायत के मुखिया और जनप्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक की गई। इसमें नगर निगम में शामिल 16 पंचायतों में बाढ़ पूर्व तैयारी , स्वच्छता और जल निकासी को लेकर विमर्श किया। प्रतिनिधियों के द्वारा शंभूपट्टी वार्ड 10 में जल जमाव की समस्या बताई गई। समस्या के निदान के लिए तत्काल कच्चा नाला खुदवाने और मुसापुर से शंभूपट्टी तक जमुआरी नदी तक नाला खोलने का निर्णय लिया। इससे नगर क्षेत्र के काशीपुर में जलजमाव की समस्या में कमी आ सकती है। वहीं लगुनियां रघुकंठ वार्ड 01, 02, 07, 11 में जलजमाव के समाधान के लिए वार्ड 07 और 11 में 300 से 400 फीट नाला निर्माण और वार्ड 01 और 02 गैरमजरूआ जमीन पर नाला निर्माण का निर्णय लिया । लगुनियां सूर्यकंठ चौर क्षेत्र में जल जमजमाव की समस्या दूर करने के लिए रेलवे नहर से जमुआरी नदी तक जलनिकासी की जा सकती है। लेकिन, रेलवे नहर को पंचायत से जोड़ने के लिए वार्ड 01 से 17 तक दो किलोमीटर में नाला निर्माण करने का निर्णय लिया। मुसापुर वार्ड 02, 07, 08, 13 में जलजमाव दूर करने के लिए कुछ स्थानों पर नाला निर्माण करने की आवश्यकता है। वहीं हरपुर एलौथ पश्चिम वार्ड 10 में जमजमाव की समस्या से निपटने लिए वार्ता कर निजी स्तर से जमीन पर नाला निर्माण का निर्णय लिया। घुरलख वार्ड 13 में जलजमाव को दूर करने के लिए जमुआरी नदी के नाले से निकास संभव है। वहीं सारी वार्ड 13, 14, मोहनपुर वार्ड 01, 02, 03 और प्रोफेसर कालोनी, चकनूर में वर्षा के कारण जलजमाव की समस्या बताई गई। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵