back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुआलालंपुर में मेट्रो हादसा, 200 से ज्यादा घायल : रिपोर्ट

कुआलालंपुर, 25 मई (आईएएनएस)। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में सोमवार को एक सुरंग में दो मेट्रो लाइट रेल ट्रेनों के आपस में टकरा जाने से 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार घायलों में 47 की हालत गंभीर है। मलेशियाई परिवहन मंत्री वी का सिओंग के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। एक ट्रेन केलाना जया लाइट रेल ट्रांजिट (एलआरटी) लाइन पर 232 लोगों को ले जा रही एक अन्य ट्रेन के साथ आमने-सामने टकरा गई, जो कि पेट्रोनास टावर्स के बाहर केएलसीसी स्टेशन के पास एक भूमिगत खंड में परीक्षण पर थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने स्टेशन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 166 लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि 47 गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने कहा, खाली ट्रेन का परीक्षण चल रहा था । उन्होंने कहा कि एलआरटी के 23 साल के इतिहास में यह इस तरह की पहली घटना है और टक्कर की जांच के लिए एक विशेष पैनल का गठन किया जाएगा। इस बीच, मलेशियाई प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने कहा कि उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। –आईएएनएस एसएस/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵