back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को वितरित किये मास्क और फेस कवर शील्ड

19/04/2021 मन्दसौर 19 अप्रैल (हिस) । कोरोना संक्रमण से अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की परवाह किये बिना नगर के विभिन्न चेकिंग पाईंट पर तैनात पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जवानों का 19 अप्रैल को जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी ने हौंसला बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया था। किन्नर गुरू अनिता दीदी, योग गुरू बंशीलाल टांक तथा स्वयं चौधरी वारा बी.पी.एल. चौराहे से प्रारंभ कर अन्य चेकिंग पाइन्ट श्री कोल्ड चैराहा, गीता भवन, मेनपुरिया चैराहा, राजपुरिया नाका, गुराड़िया देदा बायपास, मण्डी गेट आदि स्थानों पर तैनात अधिकारीध/कर्मचारी/पुलिस जवानों को मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाईजर, ग्लब्स प्रदान कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हांसिल की। साथ ही सभी से मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाईजर का अनिवार्य रूप से उपयोग तथा सावधानी पूर्वक सुरक्षा सतर्कता बरतते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने की हिदायत दी गई। पुलिस प्रशासन मंदसौर एवं मुस्लिम यूथ फाउंडेशन(एमवायएफ) द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रतापगढ़ पुलिया चौराहा, खानपुरा रोड, बरगुंडा मोहल्ला व राजीव कोलोनी में मास्क वितरीत किये । क्षेत्र के रहवासियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिये मास्क की अनिवार्यता, आवश्यक दूरी बनाये रखने और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने के लिए की समझाईश दी गई। इस दौरान आर. आई विजयकांत शुक्ला, पुलिस कर्मी एवं मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵