back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

20 मार्च- इतिहास

दुनिया में हर दिन अच्छी-बुरी घटनाओं से भरा होता है। इतिहास इस तरह की घटनाओं की खिड़की है। इस खिड़की के जरिए झांके तो 20 मार्च को तांबे और जिंक की छड़ों को जोड़ने से वह महत्वूर्ण घटना हुई, जिससे दुनिया युग-युगांतर तक लाभान्वित हो सकती है। इसके विपरीत खेल की दुनिया में मशहूर फुटबॉल वर्ल्ड कप की चोरी भी आज के इतिहास में दर्ज है। बैटरी का अविष्कारः इटली के वैज्ञानिक अलेसांद्रो वोल्टा बिजली का विकल्प खोजने में लगे थे। वर्ष 1800 में आज के दिन ही उन्होंने अपनी उपलब्धि दुनिया को बतायी थी। शीशे के दो मर्तबानों में उन्होंने तांबे और जिंक की छड़ें रखीं। इन छड़ों को नमक के पानी से भीगे तोरों से जोड़ने पर बिजली जैसी ताकत का अहसास हुआ था। आज तो इस अविष्कार को इतना परिष्कृत कर दिया गया है कि बिजली के गायब होने का अहसास तक खत्म किया जा सकता है। बैटरी से अनेकानेक काम लिए जा रहे हैं। फुटबॉल बर्ल्ड कप चोरीः खेलों की दुनिया में विश्व कप का महत्व जगजाहिर है। इसे जिस देश अथवा खिलाड़ी ने जीता, विश्व प्रसिद्ध हो गया। ऐसे कप की चोरी भी इतिहास में दर्ज है। साल 1966 में आज ही के दिन लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में एक तरफ प्रार्थना चल रही थी, तो दूसरी तरफ एक प्रदर्शनी के दौरान फुटबॉल वर्ल्ड कप रखा गया था। उस प्रदर्शनी के दौरान ही उसे किसी ने चोरी कर लिया था। तब उसकी कीमत तीस हजार पाउंड आंकी गयी थी। देश- दुनिया में आज के दिन जो अन्य प्रमुख घटनाएं हुईं, इस तरह हैं- 1351 : मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन। 1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना। 1615 : मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म। 1739 : दिल्ली की सल्तनत पर नादिरशाह का कब्जा। 1916: अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन। 1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म। 1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी। 2006 : ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने का अफगानिस्तान का दावा। दावा बाद में सच निकला। हिंदुस्थान समाचार/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Chrismas Day History: कैसे हुई 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाने की शुरूआत? जानिए उत्सव का महत्त्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विश्वभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस की तैयारी चरम पर है।...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵