back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धोनी की पारी के मुरीद हुए कोहली

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था और उनकी इस पारी की रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सराहना की। धोनी ने मात्र छह गेंदों पर 18 रन बनाकर चेन्नई को चार विकेट से जीत दिलाई और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। धोनी को टैग करते हुए कोहली ने पहले लिखा, और किंग वापस आ गया है। इस खेल के महानतम फिनिशर। आज फिर मैं अपनी सीट से उछल पड़ा। हालांकि, उन्होंने बाद में इस ट्वीट को डिलीट किया और अपने पोस्ट में लिखा, द ग्रेटेस्ट फिनिशर एवर। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके दोनों स्क्रीनशॉट शेयर किए। धोनी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर हैं। अगर बेंगलोर सोमवार को होने वाले एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरे क्वालीफायर्स में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो कोहली की टीम का सामना फाइनल में चेन्नई से हो सकता है। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...