back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल: 2 नागरिक हिजबुल्लाह के साथ काम करने के आरोप में गिरफ्तार

यरुशलम, 21 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ काम करने के संदेह में 2 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की शिन बेट सुरक्षा सेवा के बयान के अनुसार, इजरायल के अरब नागरिकों के रूप में पहचाने गए 2 लोगों ने पिछले नवंबर में तुर्की में हिजबुल्लाह के गुर्गो से मुलाकात की थी। दोनों को इजरायल में हथियारों की तस्करी करने और इजरायलियों के अपहरण के लिए एक आतंकी सेल स्थापित करने, मिसाइल हमलों के लक्ष्यों की जानकारी देने और लेबनान से इजरायली क्षेत्र में सीमा पार करने के लिए संभावित स्थानों का पता लगाने के लिए कहा गया था। शिन बेट, सेना और पुलिस ने एक विशेष अभियान में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सेना ने एक अलग बयान में कहा कि इजरायल के सुरक्षा बल क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करना जारी रखेंगे और इजरायल राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इजरायल और हिज्बुल्लाह कट्टर दुश्मन हैं, जिन्होंने लेबनान की धरती पर 2006 में एक युद्ध लड़ा था। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵