back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदिरा ह्रदयेश की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

हल्द्वानी, 14 जून (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदिरा ह्रदयेश की अंतिम यात्रा में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनकी पार्थिव देह को आवास से स्वराज आश्रम ले जाया गया। वहां लोगों ने अपनी नेता के दर्शन किए। यहां से दोपहर बाद पार्थिव देह को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा। चित्रशिला घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं से उनके समर्थक अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा। इंदिरा हृदयेश अमर रहें जैसे नारों से पूरा हल्द्वानी गूंज रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Indira Ekadashi : इंदिरा एकादशी कब है? डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय, पूरी जानकारी एक ही जगह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी पितृपक्ष में विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि इस दिन...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵