नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। शादी के दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आप भी पार्लर में बिना पैसे खर्च किए खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। शादी से पहले आपको इस तरह के फेशियल को घर पर ही ट्राई कर लेना चाहिए। यह आपके चेहरे को अच्छी तरह से साफ करते हैं। अगर आपकी स्किन डल पड़ गई है, तो यह फेशियल आपके चेहरे को फ्रेशनेस देते हैं। फेशियल करने के लिए कई स्टेप्स है जो आपको फॉलो करना चाहिए।
क्लींजिंग
फेशियल करने के लिए सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग है। इसके लिए कच्चा दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल करें और कॉटन की मदद से गुलाब जल को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए यह एक अच्छा उपाय है आपको तक की महसूस होगी।
स्टीमिंग
चेहरे को गहराई से साफ करने के लिए स्ट्रीमिंग भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी को गर्म करना है। इसके बाद कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल मिला दीजिए। आप अपने सर को गर्म पानी की तरफ तौलिए से ढक कर रखिए।
स्क्रब
शादी से पहले चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए स्क्रब बहुत जरूरी है। स्क्रब करने के लिए एक चम्मच चीनी शहद को मिला लीजिए। अब आपको हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर रगड़ना है डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती है।
मसाज
चेहरे की साफ-सफाई के लिए मसाज करना बहुत जरूरी है आपको नारियल के तेल से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करना है। जब आप चेहरे पर मसाज करती हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और चेहरा ग्लो करता है।
फेसपैक
अब आपको फेस पैक अप्लाई करना है। फेस पैक बनाने के लिए आप बेसन एक चुटकी हल्दी, दही को मिक्स कर दीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक के लिए लगा दीजिए। जब यह सुख जाए तो पानी से चेहरे को धो लीजिए। इस तरह से आपको शादी वाले दिन गोरा निखार मिलेगा।




