बेंगलुरु, 13 फरवरी (आईएएनएस)। 2022 की आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन सभी दस फ्रेंचाइजी अपने शेष स्लॉट को भरने के लिए त्वरित खरीद में शामिल हो गए, जिसमें मुख्य रूप से घरेलू खिलाड़ी रखे गए थे। पंजाब किंग्स के कतार में शामिल होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज ऑलराउंडर सीन एबॉट ने दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बोलियां लगाई। आखिरकार, हैदराबाद ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में प्राप्त किया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (जो भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में प्रभावशाली थे) ने मुंबई, दिल्ली, पंजाब और गुजरात ले अपनी ओर करने में दिलचस्पी दिखाई। अंत में, गुजरात ने उन्हें 2.4 करोड़ में प्राप्त कर लिया। मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को 1 करोड़ में चुनकर अपनी टीम में स्लॉट भरने का काम जारी रखा। दिल्ली के आयुष बडोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख में हासिल किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने तमिलनाडु के ऑलराउंडर बाबा इंद्रजीत को 20 लाख और श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को 50 लाख में चुना है। कर्नाटक के बल्लेबाज आर समर्थ को हैदराबाद ने 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। राजस्थान के अभिजीत तोमर को कोलकाता ने 40 लाख रुपये में और प्रथम सिंह को 20 लाख रुपये में खरीदा है। दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को गुजरात जायंट्स ने 20 लाख में लिया, जबकि पंजाब किंग्स ने 20 लाख में बंगाल के रिटटिक चटर्जी को हासिल किया। दिल्ली के शशांक सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में, जबकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज काइल मेयर्स के साथ लखनऊ ने 50 लाख रुपये में करार किया। करण शर्मा 20 लाख रुपये में लखनऊ में शामिल हुए, जबकि बलतेज ढांडा 20 लाख रुपये में पंजाब के हुए। सौरभ दुबे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में चुना, जबकि अरशद खान 20 लाख में मुंबई इंडियंस टीम शामिल हो गए। वहीं, मार्टिन गप्टिल, भानुका राजपक्षे, रोस्टन चेज, बेन कटिंग, पवन नेगी, धवल कुलकर्णी, केन रिचर्डसन, राहुल बुद्धि, लॉरी इवांस, बेनी हॉवेल, सौरभ कुमार, शम्स मुलानी, ध्रुव पटेल, अतीत शेठ, डेविड विसे, केनर लुईस, बीआर शरथ, सुशांत मिश्रा, डेविड विली, ब्लेसिंग मुजरबानी, कौशल तांबे, मुकेश कुमार सिंह, निनाद राथवा और आशुतोष शर्मा को कोई भी खरीदार नहीं मिला। –आईएएनएस आरजे/एसजीके




