back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ankit Saxena Murder Case दिनदहाड़े हत्या, 6 साल बाद मिलेगा इंसाफ? 7 मार्च को तीस हजारी कोर्ट सुनाएगा फैसला

New Delhi: वर्ष 2018 में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस मामले में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट 7 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश देगा।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस में दोषियों को सजा देने के मामले पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल सेशंस जज सुनील कुमार शर्मा ने 7 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया।
17 फरवरी को दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने अंकित सक्सेना के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे का आकलन करते हुए पीड़ित के प्रभाव की रिपोर्ट दाखिल की थी।

क्या कहा गया हलफनामे में?

31 जनवरी को दोषियों की ओर से जुर्माने और मुआवजे के लिए उनकी संपत्ति और आय के बारे में जानकारी देते हुए हलफनामा दाखिल किया गया था। 15 जनवरी को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली विधिक सहायता प्राधिकार और दोषियों के वकीलों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था जिसमें दोषियों की आमदनी, उनकी जिम्मेदारी और पूर्व के आपराधिक इतिहास का विस्तृत विवरण देने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील ने मीडिया रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की।

इस वजह से की अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या

वर्ष 2018 में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अंकित सक्सेना के दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम संबंध थे। कोर्ट ने 23 दिसंबर 2023 को इस हत्याकांड के तीन आरोपितों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत दोषी करार दिया था। धारा 302 के तहत उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है। कोर्ट ने अंकित सक्सेना की हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता और उसके मामा को दोषी करार दिया था। इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से 28 गवाहों के बयान और उनकी ओर से पेश साक्ष्यों को दर्ज किया था। 28 गवाहों में अंकित सक्सेना के पिता और शिकायतकर्ता यशपाल सक्सेना, मां कमलेश और अंकित के दो दोस्तों नितिन और अनमोल सिंह बयान प्रमुख थे।

प्रेम संबंध के कारण हुई अंकित की हत्या

घटना 1 फरवरी 2018 की है। अंकित की प्रेमिका अपने घर से निकल गई थी। जिससे बौखलाए लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की हत्या कर दी थी। पहले तो लड़की के माता-पिता और दूसरे रिश्तेदारों का अंकित और उसके परिवार वालों से कहासुनी हुई। इस दौरान लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान जब अंकित की मां उसे बचाने आई तो उसके साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक अंकित की मां ने कहा कि उसके सामने आरोपितों ने अंकित का धारदार हथियार से गला काट दिया। अंकित की मां अंकित को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित पेशे से फोटोग्राफर था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वकील से हुई मारपीट पर CJI सूर्यकांत का सख्‍त रूख, कहा-हमें गुंडा राज स्वीकार्य नहीं, दिल्ली HC भेजा मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि उन्हें ‘गुंडा राज’ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵