back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोच ने मुझे 100 फीसदी नहीं देने की सलाह दी थी : नीरज

लिस्बन, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का कहना है कि उनके कोच ने उनसे मीटिंग किदादे डी लिसबोआ टूर्नामेंट में अपना 100 फीसदी नहीं देने की सलाह दी थी। नीरज ने कहा, मेरे कोच ने मुझे गुरूवार की प्रतियोगिता में अपना 100 फीसदी नहीं देने की सलाह दी थी क्योंकि फील्ड इतनी मजबूत नहीं थी। इस टूर्नामेंट को मैंने रूटीन ट्रेनिंग के रूप में लिया लेकिन मैं अगले सप्ताह स्वीडन में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्यादा प्रयास करूंगा। नीरज ने मीटिंग किदादे डी लिसबोआ में छठे और आखिरी प्रयास में 83.18 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनका यह प्रदर्शन इस साल मार्च में पटियाला में उनके निजी सर्वश्रेष्ठ 88.07 मीटर से करीब पांच मीटर कम था। नीरज ने करीब 18 महीने के अंतराल के बाद लिस्बन प्रतियोगिता से विदेशी टूर्नामेंट में वापसी की है। इससे पहले उनका आखिरी विदेशी टूर्नामेंट जनवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका का घरेलू मीट था। इसके बाद नीरज कोरोना महामारी के कारण किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। नीरज ने कहा, मुझे उम्मीद है कि स्वीडन में 22 जून को होने वाली प्रतियोगिा कठिन होगी। मैं इसके लिए तैयार हूं। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵