back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियों को दिया गया कार्ड

रांची, 19 मई (हि.स.)। रांची जिला में विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। 45 वर्ष से अधिक और 18-45 आयुवर्ग के लिए बनाये गये अलग-अलग टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर लाभार्थी वैक्सीन ले रहे हैं। जिले में बनाये गये 18-45 वर्ष के आयुवर्ग के टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियों को वैक्सीन कार्ड दिया जा रहा है। दो खुराक जरुरी, तभी सुरक्षा हो पूरी स्लोगन के साथ दिये जा रहे। वैक्सीन कार्ड में लाभार्थियों को उनके द्वारा लिये गये। वैक्सीन का नाम, पहले डोज की तारीख, दूसरे डोज की संभावित तारीख और टीकाकरण केन्द्र की जानकारी मुहैया करायी जा रही हैं। टीकाकरण केन्द्र पर कर्मी उन्हें पूरी जानकारी वैक्सीन कार्ड में भरकर उपलब्ध करा रहे हैं। किसी तरह का कोई लक्षण दिखने पर लाभार्थी को 104 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी जा रही है। उपायुक्त छवि रंजन ने जिलेवासियों से कोविड-19 का टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को वैक्सीन कार्ड दिया जा रहा है, ताकि वैक्सीन का नाम, दूसरे डोज की तारीख एवं अन्य जानकारी याद रखने में उन्हें आसानी हो। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵