back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार

बेंगलुरु, 18 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी दलित प्रेमिका को जिंदा जला दिया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता ने 15 मार्च को दम तोड़ दिया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपराध दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय दानेश्वरी के रूप में की गयी है। पीड़िता की बहन तेजस्विनी ने प्रेमी शिवकुमार चंद्रशेखर हीरेहाला के खिलाफ मामल दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता विजयपुर जिले के एक ही कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे और दोनों के बीच वहीं से संबंध शुरू हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों बेंगलुरु आ गये और अपना रिश्ता जारी रखा। पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी ने दानेश्वरी को शादी का वादा किया था। दानेश्वरी ने जब आरोपी से शादी की बात की तो उसने अपने माता-पिता से रजामंदी लेने की बात की और वापस विजयपुर गया। वहां से लौटने के बाद उसने दानेश्वरी से शादी से मना कर दिया और कहा कि वह दूसरी जाति की है। आरोपी ने दानेश्वरी से संबंध तोड़ लिये। इसके बाद दानेश्वरी आरोपी के कार्यालय गयी और उसने उससे शादी करने का आग्रह किया लेकिन उसके प्रेमी ने उसे अपशब्द कहे और उस पर जातिगत टिप्पणियां कीं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने फिर दानेश्वरी को सुनसान जगह पर बुलाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आरोपी बाद में दानेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵