back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी पत्रकार ने वाजपेयी को दिया था शादी का प्रपोजल, अटल जी की हाजिरजवाबी से खिलखिला उठा था हॉल

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। वह तीन बार देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे हालांकि एक बार ही पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सके थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन (Atal Bihari Vajpayee Birthday) है। वह देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे हालांकि 13 का आंकडा उनके लिए अनलकी साबित हुआ। पहली बार उनकी सरकार 13 दिनों के बाद गिर गई थी जबकि दूसरी बार 13 महीनें के बाद गिर गई। साल 1999 में वह पहला मौका आया जब उन्होंने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हो गया था लेकिन उनके किस्से कहानियां आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा का रूप में काम करते हैं। आज उनकी हाजिरजवाबी का ऐसा ही एक किस्सा जानेंगे। 

पाकिस्तानी पत्रकार ने अटल जी को शादी का प्रस्ताव दिया था

वह साल था 1999 का जब दोनों देशों के बीच आपसी संबंध मजबूत करन के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान का दौरा किया था। जब वह वहां पहुंचकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे तो वहां मौजूद एक पाकिस्तान महिला पत्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी से कहा कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं लेकिन मुझे मुंह दिखाई में कश्मीर चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी ठहरे हाजिरजवाब। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि मैं मुंह दिखाई में कश्मीर देने के लिए तैयार हूं लेकिन मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए। बस अटल जी का इतना कहना था कि पूरे हॉल में ठहाके गूंज गए। 

भारत रत्न से सम्मानित थे अटल बिहारी वाजपेयी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में आज ही के दिन (16 अगस्त) दिल्ली के अखिल एम्स में वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵