back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अष्टमी मनी, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनेगाा बुधवार को

गुना, 20 अप्रैल (हि.स.) । चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत मंगलवार को अष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान घरों में पूजा अर्चना की गई तो कन्या भोज भी कराए गए। हालांकि पर्व पर कोरोना का साया रहा और कम स्तर पर भी कन्या भोज हुए, वहीं मंदिर भी सूने रहे। इसी तारतम्य में कल 21 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी के रुप में मनाया जाएगा। घर-घर में पूजन अर्चना होगा, वहीं नवरात्र महोत्सव की नवमी पर माँ दुर्गा जी की पूजा अर्चना कर कन्या भोज कराए जाएंगे। घरों में मनेगा पर्व कोरोना कर्फ्यू के चलते सनातनी परिवारों में भगवान राम की जयंती एवं दुर्गा नवमी घरों में ही मनाई जाएगी। इस दौरान घरों में देवी पूजन के साथ नवरात्रि की पूर्णाहूति होगी। इस साल बंद मंदिरों में दोपहर 12 बजे पुजारीगण महाआरती करेंगे, जबकि अन्य श्रद्धालु अपने-अपने घरों में रामनवमी मनाएंगे। गरीबों को वितरित करें प्रसादी विराट हिन्दू उत्सव समिति एवं चिंतन मंच के प्रमुख कैलाश मंथन ने आग्रह किया है कि पर्व के अवसर पर गरीबों एवं असहायों को भोजन रुपी प्रसादी वितरित करें। प्रशासन की मदद से प्रसादी वितरित की जाए। इसके साथ ही घरों में राम-नाम का जाप किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵