back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमरकंटकः स्कूल के गेट के सामने आग से जलती अज्ञात महिला का मिला शव

अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। अमरकंटक थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी हॉयर सेकेण्ड्री स्कूल के गेट के सामने सोमवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का जलता हुआ शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सहित लोगो ने शव में लगी आग को बुझाया तथा आसपास फैल रही आग को फॉयर ब्रिगेड की मदद से बुझाते हुए सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा एफएसल टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया, महिला का शव कमर से नीचे लगभग पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। अमरकंटक थाना प्रभारी भानू प्रताप साहू ने बताया कि 4 अप्रैल को उक्त महिला को देखा गया था, शाम को महिला होटल मे खाना खाई, लेकिन पैसे कम पड़ जाने के कारण होटल मालिक द्वारा उसे भरपेट खाना खिलाया था। जिसके बाद रात लगभग 1 से 1.30 बजे पुलिस गश्त के दौरान महिला को बस स्टैण्ड के आसपास देखी गई थी, पुलिस कर्मचारियों ने महिला से पूछताछ भी की गई, जिस पर महिला ने पुलिस को दो टिकट रीवा से आने का दिखाया गया, महिला स्पष्ट नही बोल पा रही थी, जिस पर पुलिस ने महिला को रात बस स्टैण्ड में ही गुजरने की बात कह कर वहां से निकल गए थे। संभवना जताई जा रही है कि महिला मिर्गी की बीमारी से पीडि़त होगी, रात के समय ठंड से बचने के लिए आग लगाई होगी और अचानक उसे मिर्गी का दौरा आ जाने से वे आग में पूरी तरह से सुझल गई होगी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी कहे जाने की बात कही गई। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵