back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री पार्श्वनाथ जी – Parshvnath

भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जीवन परिचय (Details of Jain Tirthankar Parshavnath Ji)

जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जन्म बनारस के इक्ष्वाकुवंश में पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को विशाखा नक्षत्र में हुआ था। इनके माता का नाम वामा देवी था और पिता का नाम राजा अश्वसेन था। इनके शरीर का वर्ण नीला था जबकि इनका चिह्न सर्प है। इनके यक्ष का नाम पार्श्व था और इनके यक्षिणी का नाम पद्मावती देवी था। जैन धर्मावलम्बियों के अनुसार भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के गणधरों की कुल संख्या 10 थी, जिनमें आर्यदत्त स्वामी इनके प्रथम गणधर थे। इनके प्रथम आर्य का नाम पुष्पचुड़ा था।

मोक्ष की प्राप्ति

भगवान पार्श्वनाथ जी ने पौष कृष्ण पक्ष एकादशी को बनारस में दीक्षा की प्राप्ति की थी और दीक्षा प्राप्ति के पश्चात् 2 दिन बाद खीर से इन्होनें प्रथम पारण किया था। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी 30 साल की अवस्था में सांसारिक मोहमाया और गृह का त्याग कर संन्यासी हो गए थे और दीक्षा प्राप्ति के पश्चात् 84 दिन तक कठोर तप करने के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी को बनारस में ही घातकी वृक्ष के नीचे इन्होंने कैवल्यज्ञान को प्राप्त किया था।

भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ने ज्ञान प्राप्ति के पश्चात् 70 वर्षों तक धर्म का प्रचार-प्रसार किया और लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का सन्देश दिया और फिर 33 साधुओं के साथ श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी को सम्मेद शिखर पर इन्होंने निर्वाण को प्राप्त किया। भगवान पार्श्वनाथ जी के जीवन से कई प्रेरक किस्से बेह्द प्रसिद्ध हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, देसी लुक में आईं गौहर खान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में भव्य दिवाली पार्टी का...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵