नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिजल्ट तीन दिसंबर को जारी किए जाएंगे। बहरहाल, 35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर कार्डधारक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 12 हजार से अधिक बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।
मोदी और अमित शाह ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर तेलंगानावासियों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। हैदराबाद में BRS MLC के. कविता ने शहरी वोटर कार्डधारकों से मतदान करने की अपील की।
सितारों ने डाले वोट
एक्टर चिरंजीवी और उनका परिवार हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी जुबली हिल्स में बूथ में कतार में लगकर वोटिंग की। एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
महिलाओं का musical band
लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए एसआर नगर में मतदान केंद्र नंबर 188 के बाहर महिलाओं का musical band देखा गया।
सुबह 7 बजे से मतदान जारी
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विकास राज ने कहा-सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यह बहुत शांतिपूर्ण है। मैं सभी वोटर कार्डधारकों से अनुरोध करता हूं कि वे मतदान करें।
अच्छी सरकार लाने की जिम्मेदारी आप सबकी
केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा-सभी लोग मतदान कीजिए। अच्छी सरकार लाने की जिम्मेदारी आप सबकी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





