back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana: चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगी नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी, 6 लोग घायल

Charminar Express: बुधवार को सुबह नौ बजे तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन बोगियां पटरी से उतर गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे के लिए लगातार हो रहे ट्रेन हादसे बड़ी चिंता का विषय बनते जा रहें है। हादसों को होने से रोकने के लिए बीते कुछ दिनों में भारतीय रेलवे ने कई प्रयास किए है। इससे पहले रेलवे ने कवच सुरक्षा प्रणाली का भी परीक्षण किया था। हालांकि, ट्रेन हादसों को लेकर अभी तक कोई फुल प्रुफ प्लान नहीं मिल सके है। इसी बीच, बुधवार को सुबह नौ बजे तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन बोगियां पटरी से उतर गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, इस दुर्धटना में किसी को गंभीर चोट नही आई है।

डेड एंड दीवार से जा टकराई ट्रेन

दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। हादसा नामपल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुआ। चेन्नई से कल देर शाम रवाना हुई ट्रेन सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची और डेड एंड दीवार से जा टकराई। जिससे ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब छह लोगों को चोटें आई हैं। घायल को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

एस2, एस3, एस6 बोगियां आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

ट्रेन से उतरने की तैयारी कर रहे दरवाजे पर खड़े कुछ यात्री झटके की वजह से गिर कर चोटिल हो गए। एस2, एस3, एस6 बोगियां आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। ट्रेन के धीरे-धीरे स्टेशन पर रुकने से बड़ा हादसा टल गया। आशंका जताई जा रही है कि लोको पायलट की गलती से यह हादसा हुआ। घायल यात्रियों को इलाज के लिए लालागुडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵