back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: सोनिया ने तेलंगाना के मतदाताओं से की कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील

Telangana Election 2023: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने तेलंगाना के मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील की है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने तेलंगाना के मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील की है। अपने संदेश में सोनिया ने कहा, “मैं तेलंगाना की अपनी बहनों, भाइयों, बेटों और बेटियों से परिवर्तन के लिए मतदान करने का अनुरोध करती हूं।”

तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा मतदान

तेलंगाना राज्य के लिए आज चुनाव प्रचार थमने जा रहा है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि वे तेलंगाना के लोगों के बीच नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि अम्मा के तौर पर उन्हें मिले प्यार और आदर के लिए वे आभारी हैं। तेलंगाना के सपनों को साकार करने के लिए एक ईमानदार सरकार को वोट कीजिए।

कांग्रेस ने किया था आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना 2014 में एक नए राज्य के तौर पर सामने आया था। उस समय की कांग्रेस सरकार ने सालों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया था। अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आंदोलनरत तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) ने राज्य में पहली सरकार बनाई थी। 2018 में भी वही पार्टी दोबारा सत्ता में लौटी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵