back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election 2023: तेलंगाना में हस्तियों की अपील का असर, मतदान प्रतिशत बढ़कर 20.64%

Telangana Election Live: तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में कुल 20.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। हनुमाकोंडा 21.43 प्रतिशत, हैदराबाद 12.39, कामारेड्डी 24.70, करीमनगर 20.09, कुमरामभीम आसिफाबाद 23.68, मेडक 30.27, नालगोंडा 22.74, निर्मल 25.10, निजामाबाद 21.25, रंगा रेड्डी 16.83, विकाराबाद 23.16, वारंगल 18.73 प्रतिशत, गोशमाल 13.64, जुगली हिल्स 14.32 प्रतिशत, गजवेल 24.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। दरअसल, साउथ के तमाम सुपरस्टार आज सुबह से बूथों पर पहुंचकर अपना मतदान कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, जूनियर एंटीआर समेत तमाम दिग्गजों ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर

35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर कार्डधारक मत डालेंगे। 12 हजार से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। मैदान में 2290 उम्मीदवार हैं। इनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

मोदी और शाह ने की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। हैदराबाद में BRS MLC के. कविता ने शहरी वोटर कार्डधारकों से मतदान करने की अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस में रार, रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी का नाम लेकर किया करारा पलटवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के भीतर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के संगठन में सुधार से...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵