back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के CM MK Stalin ने हिंदी विरोध में पार की हद, बजट से रुपये का चिह्न हटाया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के बजट से रुपये का चिह्न हटा दिया। उसकी जगह उन्होंने तमिल भाषा के एक सिंबल का इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु सरकार केंद्र की तीन भाषा वाली योजना का भरसक विरोध कर रही है। तमिलनाडु सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार राज्य पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रही है। हिंदी भाषा को दक्षिण भारतीय राज्यों में बतौर तीसरी भाषा पढ़ाने को लेकर संसद में भी तीखी बहस जारी है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमएक स्टालिन ने रुपये का चिह्न का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने तमिलनाडु के बजट से रुपये के चिह्न को हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने रुपये के चिह्न को बदलने की मांग की है।

स्टालिन सरकार का बड़ा कदम

तीन भाषा नीति विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK ) सरकार ने रुपया का चिह्न हटाने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रुपये का चिह्न हटाकर उसके स्थान पर तमिल अक्षर से बदल दिया गया है। इस मुद्दे की खास बात है कि, यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब संसद में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हिंदी थोपे जाने की कोशिश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इन राज्‍यों के सीएम को लिखा लेटर 

कुछ दिन पहले ही सीएम एमके स्‍टालिन ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इस लेटर में उन्होंने कथित आगामी परिसीमन अभ्यास के लिए “ज्वाइंट एक्शन कमेटी” (Joint Action Committee) के गठन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस तरह के अपील वाला लेटर केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटका के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को भेजा है। हालांकि, चर्चा के लिए जिन राज्‍यों में बीजेपी की सरकार है वहां के सीएम को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक 22 मार्च को होना तय किया जा चुका है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...