back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश होने पर कौन सेमीफाइनल से होगा बाहर? रिजर्व डे पर ICC का यह निर्णय

Guyana Weather Forecast : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमें 23 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अजेय है। टीम ने लीग स्टेज से लेकर सुपर-8 तक के अपने सभी मैच जीते हैं। 27 जून को सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच गुयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां मैच वाले दिन बारिश के आसार हैं। अगर, बारिश होती है तो मैच परिणाम के लिए रिजर्व-डे के बदले 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय तय है। यानी मैच उसी दिन खत्म किया जाएगा। ऐसा नहीं हुआ तो अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा होगा। वह टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। मतलब भारत को फायदा होगा। 

मैच रद्द होने पर भारत को होगा फायदा

बता दें, भारत ने सुपर-8 के अपने ग्रुप-ए में पहले पायदान पर रहकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। यदि मैच रद्द होता है तो इंडिया का फाइनल में एंट्री करना पक्का होगा। जबकि, ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रही इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 

कैसी है पिच?

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच कम स्कोर वाली है। यह स्पिनर के अनुकूल माना जाता है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है।

भारतीय का स्क्वाड

कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या, मो. सिराज।

इंग्लैंड का स्क्वाड

कप्तान जोस बटलर, सैम करन,जोफ्रा आर्चर, जोनी बेयरस्टो, मोईन अली, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और मार्क वुड।्र

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...