back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WI vs UGA: वेस्टइंडीज ने युगांडा को हराकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, अकील हुसैन की बदौलत दर्ज की जीत

WI vs UGA Highlights: वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ 134 रनों से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की इस टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ 134 रनों से जीत दर्ज की है। युगांडा के बल्लेबाज वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए। पूरी टीम महज 39 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम ने 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा टीम 39 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

T-20 World Cup में दूसरी सबसे बड़ी जीत

वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ 134 रनों से जीत दर्ज की है, जो T-20 World Cup के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने T-20 World Cup 2007 में केन्या के खिलाफ 172 रनों से मैच जीता था। साउथ अफ्रीका T-20 World Cup में सबसे बड़ी जीत हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2009 में 130 रनों से मैच जीता था।

T-20 World Cup में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमें

रन—टीम—-साल

172- श्रीलंका, 2007

134- वेस्टइंडीज, 2024*

130- साउथ अफ्रीका, 2009

130- अफगानिस्तान, 2021

125- अफगानिस्तान, 2024

पहली बार इतने अधिक रनों से जीता मैच

वेस्टइंडीज ने 134 रनों से मैच जीतकर इतिहास रचा है। वेस्टइंडीज ने पहली बार कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच 100 से अधिक रनों से जीता है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने T-20 World Cup 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच 84 रनों से जीताथा, जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी। वेस्टइंडीज की यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार छठी जीत है।

अकील हुसैन ने झटके पांच विकेट

वेस्टइंडीज टीम के लिए अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। T-20 World Cup में वेस्टइंडीज के किसी बॉलर की यह बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यशस्वी जायसवाल का शतक और कुलदीप यादव की फिरकी ने दिखाया कमाल, टीम इंडिया नें वेस्टइंडीज को हराकर जीती सीरीज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...