back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup के क्वार्टर फाइल का सीन साफ! वेस्टइंडीज की जीत ने बढ़ाई इंग्लैंड की टेंशन

ENG vs USA : T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 ग्रुप-2 में रोमांचक जंग है। वेस्टइंडीज ने यूएसए को हरा इंग्लैंड की टेंशन बढ़ा दी है। विंडीज 2 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 के मुकाबले जारी हैं। इस बीच बड़ा उलटफेर जारी है। सुपर-8 में इंग्लैंड से पहला मैच हारने के बादवेस्टइंडीज ने यूएसए को 9 विकेट से हरा दिया है। विंडीज की जीत के हीरो रहे शाई होप रहे, जिन्होंने नाबाद 82 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके हैं। यूएसए पर जीत से ग्रुप-2 की टीम वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पीछे छोड़कर प्वाइंट्स टेबल का दूसरा स्थान पा लिया है। इससे इंग्लैंड की टेंशन बढ़ी है। दरअसल, इन दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले और 2-2 अंक पाए हैं। साउथ अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर 4 अंक पाकर पहले नंबर पर है। अब इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मशक्कत करनी होगी।

शाई होप और निकोलस पूरन ने खेली उम्दा पारी

टूर्नामेंट के 46वें मैच में विंडीज ने पहले गेंदबाजी कर यूएसए को 1 गेंद शेष रहते 128 रनों पर समेटा था। फिर शाई होप (39 गेंदों पर नाबाद 82 रन) और निकोलस पूरन (12 गेंदों पर नाबाद 27 रन) बनाए। इससे वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए। यूएसए के एंड्रिएस गौस (29) और एनआर कुमार (20 रन) कुछ समय तक गेंदबाजों का सामना किए। इनके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। वहीं, उनकी गेंदबाजी खास नहीं रही।

वेस्टइंडीज का अब साउथ अफ्रीका से मुकाबला

अमेरिका पर जीत के बाद वेस्टइंडीज के 2 अंक हो गए हैं। वह अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। यह मैच एक तरह से क्वार्टर-फाइनल होगा,क्योंकि इस मुकाबले के विजेता से सेमीफाइनल में पहुंचने वाले ग्रुप की दो टीमों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो जाएगी। वेस्टइंडीज जीतती है तो उसके 4 अंक होंगे और सबसे बेहतर रनरेट के साथ सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी। वहीं, साउथ अफ्रीका जीती तो वेस्टइंडीज बाहर होने की कगार पर चली जाएगी। हार के कारण उसे दो अंक ही रह जाएंगे। साउथ अफ्रीका 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

इंग्लैंड के लिए ‘करो या मरो’ वाला हाल 

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यूएसए के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही रनरेट बेहतर करना होगा। इंग्लैंड जीता तो उसके चार अंक होंगे। वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया तो वह 4 अंक लेकर सबसे बेहतर रनरेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। फिर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में जिसकी बेहतर रनरेट होगी, वह टीम सेमीफाइनल में जाएगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका द्वारा विंडीज को हराया जाता है तो इंग्लैंड के लिए रास्ता आसान होगा। तब इंग्लैंड को सिर्फ यूएसए को हराना पड़ेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...