नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के कुछ मोमेंट्स हर क्रिकेट फैंस के जहन में वर्षों तक जिंदा रहेगा। उन मोमेंट्स में से एक सूर्य कुमार यादव द्वारा बाउंड्री पर पकड़ा गया कैच भी है। सूर्या ने भले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बल्ले से कमाल नहीं किया, लेकिन उनके एक कैच ने मैच का रुख बदल दिया। सूर्या ने बाउंड्री पर साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर का कैच लपक लिया। अगर, यह कैच सूर्या द्वारा नहीं लपका जाता तो शायद परिणाम कुछ और होता।
अपनी बॉडी पर बनवाऊंगा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू
अब सूर्या ने मिलर के कैच को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उस समय लग रहा था कि कैच नहीं ट्रॉफी बाउंड्री के बाहर जा रही है। सूर्य कुमार ने यह भी ऐलान किया कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी का टैटू अपनी बॉडी पर बनवाएंगे।
फील्डिंग कोच के साथ किया है काफी प्रैक्टिस
सूर्य कुमार यादव ने कैच को लेकर कहा कि अभी यह कहना आसान है, लेकिन आप उस समय यह नहीं सोचते कि गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर जाएगी या छक्का हो जाएगा। जो भी मेरे हाथ में था प्रयास किया। इसमें हवा का भी योगदान रहा। हमने फील्डिंग कोच के साथ बाउंड्री लाइन के करीब कैच पकड़ने का काफी प्रैक्टिस की है। उन्होंने ऐसे कई कैच लपके हैं।
वनडे वर्ल्ड कप के समय किया था प्लान
सूर्या ने कहा कि मैंने पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में इसके बारे में प्लान किया था, लेकिन तब हो नहीं सका। इस बार हमने लाइन क्रास की है। यह दिन लंबे समय तक याद रहेगा। यह दिल के बेहद करीब है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





