नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही इंडिया ने 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया। मैच में जीत के साथ भारत ने 17 साल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने एक बेहद शानदार कैच लपका। उस कैच ने मैच का रुख बदल दिया।
डेविड मिलर का कैच लपका
साउथ अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर डेविड मिलर थे। उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का लगाने का प्रयास किया। इस दौरान सूर्यकुमार ने बेहद यादगार कैच लपका। इस कैच के बाद अफ्रीका मैच में वापसी नहीं कर सकी और टीम को 7 रनों से हार झेलना पड़ा।
साउथ अफ्रीका का फिर टूटा सपना
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। इंडिया के लिए विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली। इनके अलावा अक्षर पटेल ने शानदार 47 रनों की पारी खेली। 177 स्कोर का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना सकी। अफ्रीका के लिए क्लासेन ने 52 रनों की पारी खेली। इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




