नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 21वां मैच आज रात 8 बजे से बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (Bangladesh vs South Africa) के बीच जारी है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। इस जीत पर दोनों टीमों का टूर्नामेंट में आगे का सफर निर्भर करेगा। वहीं, श्रींलका की भी नजर इस मैच पर नजर है। इसकी वजह है कि इस मैच में बांग्लादेश जीतता है तो श्रीलंका के लिए सुपर-8 में क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि श्रीलंकाई चाहेंगे की मुकाबले में साउथ अफ्रीका जीत जाए।
प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर श्रीलंका
अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर श्रीलंका है। यह टीम 2 मैच खेली और एक भी नहीं जीत सकी है। प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर साउथ अफ्रीका है। जबकि, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश। दोनों टीमों की नेट रन रेट भी प्लस में है। इस मैच में बांग्लादेश जीतता है तो उसके भी 4 अंक हो जाएंगे और उसके सुपर-8 में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। फिर श्रीलंका को टॉप-2 में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने पड़ेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
हेड-टू-हेड
टी-20 में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। साउथ अफ्रीका ने सभी मैच जीते हैं। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ी हैं। इसमें भी अफ्रीका ने सभी मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका का यह तीसरा मैच है। बांग्लादेश अपना दूसरा मैच खेलेगा। दोनों टीमों ने शुरुआती मैच जीते हैं।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान एडेन मार्करम, विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसान, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या, ओटनील बार्टमैन।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेटकीपर लिटन दास, तंजिद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





