नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब हारने से साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। टीम पर फिर चोकर्स का टैग लग गया है। पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीकी टीम का सपना इंडिया ने तोड़ डाला। इससे साउथ अफ्रीका झुंझला गया। उसके पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अशब्द तक कह डाला।
अफ्रीका के कब्जे से छीनी ट्रॉफी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद जोरदार वापसी भी की थी। उसने मैच को भारत की पहुंच से दूर पहुंचा दिया था। हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्धशतक जड़ा और जीत की तरफ बढ़ने लगे। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह ने हाथ से निकले मैच को बिल्कुल सही समय पर विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। विरोधी साउथ अफ्रीका को 169 रनों पर रोका और 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
भारत में जमकर हो रही आलोचना
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली जीत के बाद दुनियाभर के भारतीय फैंस जश्न में डूबे। वहीं, साउथ अफ्रीका में गम का माहौल था। पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर जो शब्द लिखने से परहेज नहीं किया, उसकी भारत में आलोचना हो रही है। यह हार दिल तोड़ने वाली हो सकती है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी या पूर्व खिलाड़ी किसी भी मौके पर अपनी मर्यादा नहीं भूलते।
कोहली, अक्षर और शिवम ने संभाला
भारतीय टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव का विकेट जल्द ही गंवा दिया था। इसके बाद कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी संभाली। कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। अक्षर ने 47 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे की तेज पारी के दम पर टीम 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाई।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





