back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravindra Jadeja Retirement: रविंद्र जडेजा ने भी T20I से लिया संन्यास, ODI और Test Cricket को लेकर भी किया अहम

Ravindra Jadeja Retires: टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के एक दिन बाद यानी आज जडेजा ने संन्यास का ऐलान किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T-20 World Cup 2024) जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। जडेजा ने 4 लाइन का मेसेज लिखा। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

भरे दिल से अलविदा कह रहा हूं

जडेजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-मैं भरे दिल से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कह रहा हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले मजबूत घोड़े की तरह मैंने हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। जडेजा ने क्रिकेट के अन्य फॉर्मट पर भी कहा कि मैं वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखूंगा।

[EMBED]

 यादों, उत्साह, अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद

दुनिया के सबसे तेज फील्डरों में एक जडेजा ने वर्ल्ड कप विजेता होने की फीलिंग पर कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतना सपना सच होने जैसा था। मेरे टी-20 इंटरनेशनल कॅरियर का यह सबसे सर्वोच्च स्थान है। यादों, उत्साह, अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बनने के बाद जडेजा भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू थे। उन्हें चीयर करने पत्नी रिवाबा जडेजा भी स्टेडियम में मौजूद थीं।

टी-20 वर्ल्ड कप में जडेजा का प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जडेजा दो रन बनाए थे। एक ओवर में 12 रन दिए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 35 रन बनाए। जबकि, केवल एक विकेट झटके थे। हालांकि, वह दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में हैं। उनकी यूएसपी फील्डिंग है। जॉन्टी रोट्स तक जडेजा की तारीफ कर चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया को शुरुआती झटका! बुमराह पहले मैच से बाहर, ओपनिंग जोड़ी पर लगी मुहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने वाला है, क्योंकि आज कुल तीन मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...