नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी इंडियन क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी के साथ लंच किया। पीएम और खिलाड़ियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कपरोहित शर्मा के साथ पीएम वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पकड़े हुए हैं। इनके पीछे पूरी इंडियन टीम खड़ी है। पीएम से मुलाकात के बाद सभी खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहां से टीम मुंबई जा रही है, जहां शाम 5 बजे नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली बस में विक्ट्री परेड की जाएगी। बता दें, पिछले साल दिसंबर में वनडे वर्ल्ड कप हारने के बाद भी पीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। उनका हौसला बढ़ाया था। ्तान
सूर्यकुमार यादव ने जमकर किया डांस
एयरपोर्ट से टीम होटल ITC मौर्य पहुंची। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या ने भांगड़ा किया। कुछ घंटे आराम करने के बाद टीम प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुई थी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर रोहित ने दिखाई फैंस को ट्रॉफी
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिके फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखाई। पूरी टीम होटल ITC मौर्या पहुंची। वहां BCCI के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी की उपस्थिति में टीम ने स्पेशल केक काटा। कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव समेत तमाम खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुंबई में शाम में होगी विक्ट्री परेड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पूरी टीम मुंबई रवाना हो चुकी है। मुंबई में शाम 5 बजे से ओपन बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी। गौरतलब है कि भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था। आज इस जीत का जश्न टीम मुंबई में नरीमन प्वाइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक मनाएगी। फिर सम्मान समारोह में टीम को कैश प्राइज दिया जाना है। 2007 में भी वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरी टीम का स्वागत इसी अंदाज में किया गया था।
‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ प्लेन से आई टीम
बारबाडोस में तूफान आने के कारण तीन दिनों तक टीम इंडिया वहां फंसी रही। टीम को फाइनल मुकाबले के अगले दिन ही रवाना था। दो दिनों के बाद BCCI ने पूरी टीम को लाने के लिए एक स्पेशल विमान भेजा। उस विमान का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





