नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत अपने वतन लौट चुकी है। आज सुबह 6:09 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से टीम पहुंची। इस दौरान चैंपियंस के पास टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी। इसके बाद एयरपोर्ट से टीम इंडिया अपने होटल पहुंची। भारतीय टीम प्रधानमंत्री मोदी टीम से मुलाकात करेगी। उसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में इस जीतके जश्न को खास बनाने के लिए जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे मुंबई वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रूटों पर एडवाइजरी जारी कर दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अधिसूचना
मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक यातायात अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि 4 जुलाई के लिए सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध रहेगा। सड़क बन्द करने के अलावा पार्किंग को लेकर भी खास ध्यान दिया है। पुलिस ने बताया कि तटीय सड़कों में दोनों सीमाएं जारी रहेंगी। यातायात को प्रिंसेस स्ट्रीट ब्रिज/मेघदूत ब्रिज से डायवर्ट किया जाना है।
शाम 5 बजे से 7 बजे तक निकला जुलूस
विजय जुलूस शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच मरीन ड्राइव पर नरीमन पाॅइंट से वानखेड़े तक निकाला जाना है। इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिलेगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मुंबई की ट्रैफिक पुलिस सात सड़कों को बन्द करेगी।
पार्किंग पर लगाई रोक
विजय जुलूस के लिए निर्धारित रास्ते पर पार्किंग में रोक लगाई है। इसमें एनएस रोड, वीर नरीमन रोड, मॅडम कामा रोड, फ्री प्रेस मार्ग, दीनशॉ वाचा रोड और महर्षि करवे रोड शामिल की है। विधान भवन सत्र की वजह से जमनालाल बजाज मार्ग के अलावा, रामनाथ गोयनका मार्ग, बैरिस्टर राजनी पटेल मार्गविनाय शाह रोड पर भी सुबह से रात तक पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया जाना है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





