back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

Team India and PM Modi : टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी बातचीत अब सामने आई है। टीम ने चार जुलाई को पीएम आवास में मोदी से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय क्रिकेटरों से तब मुलाकात की थी, जब टीम वनडे वर्ल्ड कप हार गई थी। अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नेविजेता खिलाड़ियो से मुलाकात की। इससे जुड़ा कुछ सेकंड का वीडियो मुलाकात वाले दिन यानी 04 जुलाई सामने आए थे। फिर 05 जुलाई को पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल से पूरी बातचीत सार्वजनिक की गई। इसके मुताबिकपीएम ने कप्तान रोहित शर्मा से पूछा कि आपने पिच पर उगी घास क्यों खाई? इस पर रोहित ने कहा कि हमें जहां वो ऐतिहासिक जीत मिली, उस पल को मुझे चखना था बस, क्योंकि उस पिच पर खेलकर हम जीते थे। 

हमलोगों ने इस पल का काफी इंतजार किया : रोहित

‘हिटमैन’ ने कहा कि हमलोगों ने इस पल का काफी इंतजार किया था। कई बार हमारे काफी करीब वर्ल्ड कप आया, लेकिन हम आगे नहीं जा सके। इस बार सभी लोगों के कारण हम ट्रॉफी को हासिल किए। जो हुआ, उस पिच पर हुआ, इसलिए उस समय वो मुझसे हो गया। 

टूर्नामेंट में वो योगदान नहीं दे सका, जो चाहता था : कोहली

कोहली ने प्रधानमंत्री से कहा कि यह दिन हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा। इस टूर्नामेंट में मैं वह योगदान नहीं सका, जो चाहता था। मैंने एक समय पर राहुल भाई को कहा कि मैंने आपको और टीम को न्याय नहीं दिया। उस पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि जब जरूरत होगी, तब तुम जरूर अच्छा प्रदर्शन करोगे। कोहली ने यह भी कहा कि आपके अंदर अहंकार आ जाता है तो आपसे खेल दूर हो जाता है। उसे (अहंकार) को छोड़ने की जरूरत थी। मैच के दौरान ऐसी परिस्थिति बनी कि मेरे पास अहंकार जगह नहीं रही। मुझे टीम के लिए उसे पीछे छोड़ना पड़ा। मैंने खेल को इज्जत दी तो खेल ने मुझे इज्जत दी। 

मैदान पर इटली खाकर जाते हो क्या?

पीएम ने बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पूछा कि क्या इडली खाकर मैदान पर जाते हो। खिलाड़ी ने कहा कि वेस्टइंडीज में इडली नहीं मिलती थी। सूर्यकुमार यादव ने अपने ऐतिहासिक कैच पर कहा कि पता नहीं था कि कैच पकड़ लूंगा। मगर, दिमाग में यह बात थी कि गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर नहीं जाने दूंगा। गेंद हाथ में आने पर सोचा की रोहित भाई को दूं, लेकिन वह काफी दूर थे। इसके बाद मैंने गेंद अंदर फेंकी और वापस आकर लपक लिया। 

छह महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे : हार्दिक

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे निर्णायक ओवर यानी अंतिम ओवर डालने में कामयाब रहे हार्दिक पांड्या ने पीएम से कहा कि पिछले छह महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे थे। मैदान पर गया तो पब्लिक ने ट्रोल किया। हमेशा सोचा की जवाब दूंगा तो खेल से दूंगा। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कहा कि कार एक्सीडेंट के बाद लगता था कि पता नहीं कभी क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं। डेढ़ साल से सोच रहा था कि मैदान पर वापस जाकर बेहतरीन खेल दिखाना है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...