back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Women’s T20 World Cup: विवादों से घिरा रहा भारत का पहला मैच, साथी खिलाडियों पर जमकर बरसी हरमनप्रीत कौर

भारत की आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup) का शंखनाद तो हो गया लेकिन भारत को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। खराब फिल्डिंग के कारण साथी खिलाडियों को

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीती रात भारत ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Women’s T20 World Cup) का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पडा था। 161 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 58 रन से मैच हार गई। इस मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथी खिलाड़ियों पर खराब फील्डिंग के लिए करारी डांट सुननी पड़ी। इसके अलावा एक विवादित फैसले को लेकर भी मैदान पर खासा बवाल देखा गया।

“हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला”- हरमनप्रीत कौर

न्यूजीलैंड (Ind vs Nz) के खिलाफ मिली करारी हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर निराश दिखीं और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी हार का ठीकरा भारत की खराब फील्डिंग पर फोड़ दिया। कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड ने शानदार खेल खेला जबकि हमने निराशाजनक प्रदर्शन किया। हमने सबसे ज्यादा गलतियां फील्डिंग के दौरान की और कई आसान मौके गंवा दिए। हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) ने आगे कहा कि हम विकेट संभाल कर नहीं रख सके, हालांकि हम आने वाले मैचों में अच्छे परिणामों की उम्मीद कर रहे हैं।

14वें ओवर में अंपायर से हुआ विवाद

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 14वें ओवर में दीप्ति शर्मा की आखिरी गेंद डालने के बाद अंपायर ने गेंदबाज के कैप सौंप दी थी जिसके बाद ओवर समाप्त हो गया, लेकिन इसी दौरान अमेलिया केर दूसरा रन लेने के लिए दौड़ी और रन आउट हो गई। अमेलिया जैसे ही वापस जाने लगी अंपायर ने उन्हें रोक लिया और रन लेने से पहले ओवर समाप्ति की घोषणा का हवाला देते हुए नॉट आउट करार दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर कोच अमोल मदूमदार के साथ अंपायर से बहस करने लगी लेकिन अंतत केरी को नॉट आउट करार दिया गया। जिसके बाद न्यूजीलैंड 20 ओवर के खत्म होने तक 160 रन बनाने में कामयाब रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिरी ओवर में पलटा मैच, जीत के करीब पहुंचकर कैसे फिसली मुंबई इंडियंस? हरमनप्रीत कौर ने गिनाईं चूकें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । WPL 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक हार झेलनी पड़ी।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...