back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Women’s T20 World Cup: भारत को पहले ही मुकाबले में मिली हार, न्यूजीलैंड ने 58 रन से जीता मैच

भारत ने विश्व कप की निराशाजनक शुरुआत की है। पहले ही मुकाबले में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क– भारत ने विश्व कप में अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जिसमें टीम इंडिया 58 रन से हार गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त नजर आई।

ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और ओपनिंग करने सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर आई। सूजी बेट्स 24 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 27 रन बना चुकी थी तभी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें झटका लगा और अरुंधती रेड्डी ने उन्हें श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच आउट कर दिया। इसके बाद उनको दूसरा झटका भी 67 रन पर ही लगा। 9वें ओवर की पहली गेंद पर आशा शोभना ने प्लिमर का विकेट ले लिया और प्लिमर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर चलती बनी। इसके बाद आदि इनिंग हो जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन था। 20 ओवर की समाप्ति तक न्यूजीलैंड का स्कोर 160 था जिसमें सबसे ज्यादा रन सोफी डिवाइन के नाम थे जिन्होंने 7 चौकों की मदद से 57 बनाए।

रंग में नहीं दिखी भारतीय बल्लेबाजी

भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टीम को खास शुरुआत नहीं दिला सकी और भारत का पहला विकेट 11 रन पर गिर गया। शेफाली वर्मा दो रन के निजी स्कोर पर ईडन करसन की गेंद पर कोट एंड बोल्ड हो गई। दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा जो 13 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गई। 19 ओवर की समाप्ति तक भारत ऑल आउट हो गया और न्यूजीलैंड ने 58 रनों से मुकाबला जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Women’s Day Special: इन फिल्मों में महिलाओं ने उठाई हक की आवाज, दिखाया गया उनका संघर्ष

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 8 मार्च को हर कोई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। ये दिवस महिलाओं के काम और उनके योगदान...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵