नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली से भारतीय क्रिकेट टीम विस्तारा फ्लाइट से मुंबई पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में टीम की विक्ट्री परेड शुरू होगी। फिलहाल मायानगरी में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच लाखों क्रिकेट फैंस सड़कों, मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में जोश से लबरेज हैं। इससे जुड़े वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के जयकारे लोग लगा रहे हैं।
रोहित शर्मा के नारे लगा रहे फैंस
फैंस पूरी टीम इंडिया के स्वागत को पहुंची है। मगर, वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा के नाम के जयकारे लग रहे हैं। फैंस वानखेड़े स्टेडियम में गेट नंबर 2, 3 और 4 से एंट्री कर रहे हैं। शाम 4 बजे से फैंस स्टेडियम के अंदर जाने लगे थे।
मरीन ड्राइव पर होगी विक्ट्री परेड
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड मरी ड्राइव पर होगी। इसके लिए खास खुली बस का इंतजाम किया गया है। साथ ही अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन रूट से विक्ट्री परेड गुजरेगी, उन पर वाहनों का परिचालन बंद रखा गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





