back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 के Super 8 में भारत के पहुंचने से पाकिस्तान को बड़ा फायदा

IND vs USA: भारत ने अमेरिका को क्रिकेट के ऐतिहासिक मुकाबले में 7 विकेट से हरा किया। भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ पहली बार भिड़ी थीं।

नई दिल्ली, रफ्तार। वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम मैच में सात विकेट से जीत दर्ज कर टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पहुंच चुकी है। भारत ने अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। अमेरिका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैचों में गेंदबाजों का दबदबा दिखा है। भारत बनाम यूएसए मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। अमेरिका के खिलाफ भारत को एक छोटा का टारगेट चेज करने में काफी दिक्कतें हुईं। बहरहाल, टीम इंडिया की जीत से पाकिस्तान को बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, लेकिन अमेरिका से उनकी टक्कर होगी। इस ग्रुप से अब केवल एक टीम सुपर-8 में पहुंचेगी। अमेरिका अपना अगला मैच आयरलैंड से हारती और पाकिस्तान अपने अगले मैच को आयरलैंड से जीतता है तो पाकिस्तान की टीम नेट रनरेट के आधार पर सुपर-8 में पहुंच सकती है। अभी पाकिस्तान की नेट रनरेट अमेरिका से अच्छी है। दरअसल, भारत और अमेरिका के 4-4 प्वाइंट्स थे। बुधवार को भारत ने मैच जीता तो 6 प्वाइंट्स हो गए और टीम सुपर-8 में चली गई। अमेरिका का आखिरी मैच आयरलैंड से 14 जून को होना है। अमेरिका मैचा हारा तो टीम 4 प्वाइंट्स पर रुक जाएगी, जिससे पाकिस्तान को फायदा होगा। पाकिस्तान के 2 हार और एक जीत से 2 प्वाइंट्स हैं। टीम का आखिरी मैच आयरलैंड से 16 जून को होना है। अगर, पाकिस्तान जीतता है तो उसके भी अमेरिका के बराबर 4 प्वाइंट्स हो जाएंगे।

अर्शदीप ने 2 और पांड्या ने 1 विकेट झटका

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रोहित के इस फैसले को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया। उन्होंने अमेरिका को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बनाने दिए। अमेरिकी टीम से स्टीवन टेलर ने सबसे अधिक 24 रन और नीतीश कुमार ने 27 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के अलावा आरोन जोन्स ने 11 रन, कोरी एंडरसन ने 15 रन, हरमीत सिंह ने 10, वैन शाल्कविक ने 11 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम से पहली पारी में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर गेंदबाजी कर 4 विकेट झटके। उन्होंने केवल 9 रन खर्च किए। हार्दिक पांड्या को 2 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

टीम इंडिया को पहले ही ओवर में लगा था झटका

अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम रनचेज करने उतरी तो पहले ही ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने कप्तान रोहित शर्मा को भी आउट कर दिया। सौरभ के स्पेल के बाद ऋषभ पंत ने इंडिया की पारी संभाली, लेकिन वह भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने अच्छी साझेदारी की और भारतीय टीम जिताया। इंडिया ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की जीत के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...