back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AFG vs BAN : सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश बाहर

AFG vs BAN Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आखिरी सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया। अफगान सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल टीमें तय हो गई हैं। आज बांग्लादेश को 8 रन से हराकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसके पहले टीम इंडिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं, आज के मैच में वेस्टइंडीज स्थित सेंट विसेंट स्टेडियम में राशिद खान के नेतृत्व में अफगानिस्तान टीम ने इतिहास रचा। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। सुपर-8 के 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक मैच जीत सकी। उसके 2 प्वाइंट हैं। अफगानिस्तान ने 2 मैच जीतकर 4 प्वाइंट के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बांग्लादेश को मिला था 115 रनों का टारगेट

राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 115 रनों का टारगेट दिया था। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। एक छोर पर लिटन दास लड़ते रहे। लिटन ने 54 रन बनाए। बांग्लादेश टीम 105 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए। कप्तान राशिद ने भी 4 विकेट लिए।

मैच में कब-क्या हुआ?

16वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर अहमद की गेंद पर लिटन दास के एनबीडब्ल्यू की अपील की थी। हालांकि, फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद अफगानिस्तान टीम ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर (अंपायर्स कॉल) के फैसले को बरकरार रखा। इस कारण लिटन बच गए। बांग्लादेश का आठवां विकेट 92 के स्कोर पर गिरा था। तंजिम हसन शाकिब सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुलबदीन नाइब ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर तंजिम हसन को मो. नबी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश का पहला विकेट केवल 16 रनों पर गिरा था। फजलहक फारूकी ने अफगानिस्तान टीम को पहली सफलता दिलाई थी। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने शुरुआती 6 ओवर में बिना नुकसान के 27 रन बनाए थे।

बारिश के कारण रुका था खेल

बारिश होने के कारण कुछ समय तक खेल रुका था। अफगानिस्तान की पारी खत्म होने के साथ बारिश शुरू हो गई थी। कुछ समय बाद बारिश रुकी तो ऑउटफिल्ड गीला होने से मैच शुरू होने में देरी हुई। फिर बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर के दौरान बारिश आने से कुछ वक्त मैच रोकना पड़ा था।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 

कप्तान राशिद खान, विकेट कीपर रहमानुल्लाह गुरबाज, मो. नबी, गुलबदीन नाइब, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, नांगेयालीअ खरोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेट कीपर लिटन दास, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, सौम्य सरकार, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त एक्शन, पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा देश

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...