back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए बौद्ध धर्म को- Know about budh dharm

वैशाख की पूरे चाँद की रात थी जब बोध गया में एक पेड़ के नीचे ध्यान लगा के बैठे सिद्धार्थ ने परम को जाना। महज़ 35 साल की उम्र में वे बुद्ध बन गए। यह घटना ईसा के 528 साल पहले की बताई जाती है। महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद 4 सप्ताह तक बोधिवृक्ष (जिस वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ) के नीचे बैठकर धर्म के स्वरूप पर चिंतन किया। इसके बाद वे धर्म का उपदेश देने निकल पड़े। आषाढ़ की पूर्णिमा आते-आते भगवान बुद्ध काशी के पास मृगदाव (अब सारनाथ) पहुंचे। यही वो जगह थी जहाँ उन्होंने पहला धर्मोपदेश दिया। बताया कि खुद को भूखा रखकर, अपने शरीर को कष्ट देकर प्रभु नहीं मिल सकते। बुद्ध मानते थे कि संसारी सुखों से दूर भागकर परम नहीं मिल सकता। इंसान को अपने मन पर इतना काबू होना चाहिए कि वो संसार के बीच रहकर भी उससे अछूता रह सके। यही सच्चा योग है। 80 साल की उम्र तक बुद्ध जगह-जगह घूमकर लोगों को समझाते रहे, जगाते रहे। बुद्ध ने सबसे गूढ़ सच को इतनी सरलता से पेश किया कि हर धर्म और सम्प्रदाय के लोग उनसे जुड़ने लगे। बुद्ध के सन्देश, बौद्ध धर्म बन गए। इस वक्त दुनिया में लगभग 50 करोड़ लोग बौद्ध हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵